सवा लाख वाहनों का हुआ है निबंधन
अरिरया :जिले वासियों की औसत आय बढ़ रही या नहीं, यह कहना तो मुश्किल है, पर इतना साफ दिख रहा है कि लोगों में वाहनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है. आलम यह है कि आर्थिक रूप से पिछड़े कहे जाने वाले इस जिले में कमोबेश छोटी-बड़ी डेढ़ लाख गाड़ियां होने का अनुमान है. जिला […]
अरिरया :जिले वासियों की औसत आय बढ़ रही या नहीं, यह कहना तो मुश्किल है, पर इतना साफ दिख रहा है कि लोगों में वाहनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है. आलम यह है कि आर्थिक रूप से पिछड़े कहे जाने वाले इस जिले में कमोबेश छोटी-बड़ी डेढ़ लाख गाड़ियां होने का अनुमान है. जिला निबंधन कार्यालय के अस्तित्व में आने के बाद से कार्यालय में लगभग एक लाख 25 हजार वाहनों का निबंधन हो चुका है. जिले वासियों में वाहनों, खास तौर पर माटर साइकिल व स्कूटर के बढ़ते क्रेज की पुष्टि जिला निबंधन कार्यालय में उपलब्ध आंकड़ों से भी होती है.
आंकड़ों के अनुसार अप्रैल से नवंबर माह तक कुल सात हजार 472 मोटर साइकिल व स्कूटरों का निबंधन हुआ, जबकि 78 मोपेड का रजिस्ट्रेशन कार्यालय ने किया है. ऐसा भी नहीं कि लोग केवल दो पहिया वाहन खरीद रहे हैं, बल्कि कार व जीप का भी शौक भी लोग पाल रहे हैं. चालू वित्तीय वर्ष में आठ माह के दौरान लगभग 300 कार व जीप का भी निबंधन डीटीओ कार्यालय कर चुका है. इस वर्ष नवंबर माह तक 256 कार व 42 जीप का निबंधन कराया गया है.ला निबंधन कार्यालय में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक केवल 729 ट्रैक्टर व 504 ट्रेलर का ही निबंधन कराया गया है. कार्यालय द्वारा दी गयी जानकारी के विभागीय निर्देशानुसार अनुसार जिले में फिलहाल एक साथ चार सिरीज जी, पी, के व एम के तहत निबंधन किया जा रहा है. इस सभी सिरीज में कुल मिलाकर लगभग 20 हजार वाहनों का निबंधन हो चुका है.
चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली के मामले में जिला निबंधन कार्यालय की उपलब्धि कुल मिला कर संतोषजनक कही जा सकती है. नवंबर तक के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध कार्यालय अब तक नौ करोड़ से अधिक की वसूली कर चुका है. औसत उपलब्धि लगभग 92 प्रतिशत है.
मिली जानकारी के अनुसार अप्रैल से नवंबर माह तक कुल नौ करोड़ 98 लाख की राजस्व वसूली का लक्ष्य था. कार्यालय द्वारा कुल नौ करोड़ 14 लाख 51 हजार 742 रुपये की वसूली की जा चुकी है. नवंबर में सबसे अधिक 110 प्रतिशत की उपलब्ध रही. आंकड़ों के मुताबिक निर्धारित मासिक लक्ष्य के विरुद्ध सबसे कम 76 प्रतिशत की उपलब्धि अप्रैल माह में रही थी. मई में 92 व जून में 94 प्रतिशत से अधिक की उपलब्धि रही. इसी प्रकार जुलाई में लगभग 97, अगस्त में 88, सितंबर में 93 व अक्तूबर में उपलब्धि 83 प्रतिशत से अधिक रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










