डीएम ने दिया निर्देश
अररिया : जिले में कड़ाके की ठंड व भीषण शीत लहर को देखते हुए लेकर जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालय व निजी विद्यालयों को 14 से 16 दिसंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया है. डीएम के निर्देश के मुताबिक बंद के दौरान विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका अपने […]
अररिया : जिले में कड़ाके की ठंड व भीषण शीत लहर को देखते हुए लेकर जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालय व निजी विद्यालयों को 14 से 16 दिसंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया है. डीएम के निर्देश के मुताबिक बंद के दौरान विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका अपने अपने विद्यालय में मौजूद रह कर अन्य कार्यों का संपादन करेंगे.
मालूम हो कि विभिन्न शिक्षक संघ द्वारा डीइओ को आवेदन देकर भीषण शीतलहर व कड़ाके की ठंड को लेकर विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रखने का अनुरोध डीएम से किया गया था. शिक्षक संघ के अनुरोध पर प्रभारी डीइओ गोपीकांत मिश्रा ने भीषण शीतलहर व कड़ाके की ठंड को लेकर विद्यालय में शिक्षण कार्य बंद रखने के लिए डीएम से अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भेजा था. प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति देते हुए डीएम हिमांशु शर्मा ने 14 से 16 दिसंबर तक सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










