शिष्या का प्यार हुआ सफल शादी को तैयार हुआ गुरु
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्व में पंचों ने सुनाया था शादी नहीं होने का फरमान गुरुवार को छात्रा ने दिया था प्रेमी गुरु के घर पर धरना शादी के लिए दोनों पक्षों के परिजन राजी कोर्ट में 164 के बयान के बाद कार्रवाई करेगी पुलिस नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के खाब्दह वार्ड संख्या 13 में लगातार तीन दिनों से […]
विज्ञापन
पूर्व में पंचों ने सुनाया था शादी नहीं होने का फरमान
गुरुवार को छात्रा ने दिया था प्रेमी गुरु के घर पर धरना
शादी के लिए दोनों पक्षों के परिजन राजी
कोर्ट में 164 के बयान के बाद कार्रवाई करेगी पुलिस
नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के खाब्दह वार्ड संख्या 13 में लगातार तीन दिनों से शादी से इनकार कर रहा युवक के शादी के लिए राजी हो गया.
ग्रामीणों और परिजनों की पहल पर नरपतगंज थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया था.
आखिरकार तीन दिन बाद छात्रा संगीता कुमारी का प्यार सफल हुआ और शादी से इनकार करने वाले गुरु मंटू मेहता एवं उनके परिजन शादी के लिए राजी हो गये. लेकिन मामला कोर्ट में 164 के बयान पर टिका है. परिजनों ने बताया कि शादी हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में होगा. मालूम हो कि खाब्दह वार्ड संख्या 13 निवासी विद्यानंद मेहता की नातिनी संगीता कुमारी जो इंटर की छात्रा है. उसी गांव के ही मंटू मेहता पिता जयप्रकाश मेहता से पढ़ाई के दौरान हुए प्यार के बाद युवक ने लड़की से शादी करने का वादा किया था. शादी से इनकार किये जाने के बाद युवती के नाना द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद नरपतगंज पुलिस की कार्रवाई के भय से ही प्रेमी युवक एवं परिजन गुरुवार शाम शादी के लिए राजी हुए.
सरपंच के नेतृत्व में हुई पंचायत में दोनों पक्षों की शादी नहीं होने का फरमान सुनाते हुए लड़का पक्ष को जुर्माना भी किया गया था. आखिरकर युवती किसी भी पंचायती या परिजन की एक भी नहीं सुनी और शादी के लिए सारी सीमा को पार कर युवक के घर पहुंच गयी. आखिरकर युवक एवं परिजन को राजी होना पड़ा. इस मामले को लेकर अनुसंधानकर्ता नरेश यादव ने बताया युवती का कोर्ट में 164 का बयान होने के बाद कोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई की जायेगी, जबकि शादी के लिए दोनों पक्ष राजी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










