छापेमारी से शहर में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई . पूर्णिया के एमओ के फारबिसगंज स्थित आवास पर आयकर का छापा आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्णिया के एमओ के फारबिसगंज स्थित आवास पर निगरानी विभाग छापेमारी कर रही है. फारबिसगंज : पूर्णिया में पदास्थापित एमओ के फारबिसगंज स्थित आवास पर गुरुवार को निगरानी अन्वेशन ब्यूरो पटना की टीम ने डीएसपी अजीत […]

विज्ञापन

कार्रवाई . पूर्णिया के एमओ के फारबिसगंज स्थित आवास पर आयकर का छापा

आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्णिया के एमओ के फारबिसगंज स्थित आवास पर निगरानी विभाग छापेमारी कर रही है.
फारबिसगंज : पूर्णिया में पदास्थापित एमओ के फारबिसगंज स्थित आवास पर गुरुवार को निगरानी अन्वेशन ब्यूरो पटना की टीम ने डीएसपी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को छापामारी की. ब्रजेश कुमार सिंह पिता स्वर्गीय पृथ्वीचंद सिंह के फारबिसगंज प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड 25 में स्थित पैतृक आवास पर हो रही छापामारी के समय दंडाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी सुनील कुमार व स्थानीय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा भी मौजूद थे.
एमओ श्री सिंह के घर एवं मुख्य द्वार पर ताला लगा रहने के कारण अधिकारियों को घंटों उनके मुख्य द्वार के सामने चाबी की आस में इंतजार करना पड़ा. दोपहर के बाद एमओ श्री सिंह द्वारा पूर्णिया से आवास की चाबी भेजवाने के बाद अधिकारियों ने एमओ श्री सिंह के भाई अशोक कुमार मंडल की मौजूदगी में एमओ के सभी घरों का ताला खुलवा कर तलाशी ली. छापामारी के क्रम में निगरानी की टीम ने एमओ श्री सिंह के सभी कमरे, बाथरूम एवं किचन की जहां बारीकी से तलाशी ली वहीं उनके भाई से उक्त मकान एवं जमीन के विषय में भी जानकारी ली.
घंटों चली छापामारी के बाद पूछे जाने पर निगरानी अन्वेशन ब्यूरो के डीएसपी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एमओ श्री सिंह के खिलाफ निगरानी थाना पटना में आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांड संख्या 126/16 दिनांक 28 नवंबर को दर्ज कराया गया है.
उन्होंने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में ही एमओ श्री सिंह के फारबिसगंज स्थित पैतृक आवास सहित कई ठिकानों पर एक साथ छापामारी चल रही है. उन्होंने बताया कि एमओ श्री सिंह की संपत्ति के मूल्य का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि वैसे फारबिसगंज स्थित एमओ के पैतृक आवास पर दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिली है. निगरानी डीएसपी श्री सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया में मामला आय से अधिक संपत्ति का ही बनता है.
मगर अभी छापामारी एवं जांच चल ही रही है. इस छापामारी अभियान में निगरानी डीएसपी श्री सिंह के अलावा निगरानी के पुनि अंजनी कुमार, सुधीर कुमार, विजय कुमार, मंजु कुमारी, अनि मोहन प्रसाद शर्मा, रहमत अली, हवलदार नरेश कुमार मंडल, रणविजय कुमार, कुसुम कुमारी के अलावा स्थानीय थानाध्यक्ष श्री साहा, अनि भानुप्रताप सिंह सहित अन्य शामिल थे. इधर, शहर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एमओ ब्रजेश कुमार सिंह के पैतृक आवास पर निगरानी की छापामारी से पूरे शहर में हड़कंप है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन