छेड़खानी व रंगदारी के आरोप में युवक गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया : रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा गांव के एक युवक अभिषेक गोस्वामी पिता कृष्ण नंद गोस्वामी को नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके विरुद्ध शहर के निजामनगर वार्ड संख्या 20 की पीड़िता की मां ने नगर थाना कांड संख्या 817/16 दर्ज करायी थी, जिसमें कहा गया है कि गिरफ्तार युवक […]
विज्ञापन
अररिया : रानीगंज थाना क्षेत्र के हांसा गांव के एक युवक अभिषेक गोस्वामी पिता कृष्ण नंद गोस्वामी को नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके विरुद्ध शहर के निजामनगर वार्ड संख्या 20 की पीड़िता की मां ने नगर थाना कांड संख्या 817/16 दर्ज करायी थी, जिसमें कहा गया है कि गिरफ्तार युवक लगभग एक वर्ष से मोबाइल पर गंदी-गंदी बात कर तंग करता था. जब युवक को पीड़िता की शादी तय होने की जानकारी मिली तो वह पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा था.
मामले के अभियुक्त अभिषेक को गुरुवार को मोहल्ले के लोगों के सहयोग से पुलिस के हवाले किया गया. नगर थानाध्यक्ष आरके चौधरी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










