अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये कृषि समन्वयक

Updated:
विज्ञापन

अररिया : कृषि समन्वयक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के योगदान कराने के प्रति कृषि विभाग के लापरवाह रवैया के विरोध में जिले में कार्यरत सभी कृषि समन्वयक 15 नवंबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गये. बिहार कृषि समन्वयक संघ के आह्वान पर आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को संघ के जिला इकाई […]

विज्ञापन

अररिया : कृषि समन्वयक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के योगदान कराने के प्रति कृषि विभाग के लापरवाह रवैया के विरोध में जिले में कार्यरत सभी कृषि समन्वयक 15 नवंबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गये.

बिहार कृषि समन्वयक संघ के आह्वान पर आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को संघ के जिला इकाई के सदस्यों ने जिला कृषि विभाग के मुख्य गेट में ताला जड़ कर धरना दिया. इससे दिन भर विभागीय कार्यकलाप बाधित रहा. इस दौरान संघ के सदस्यों ने कृषि विभाग व राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाये. विरोध का नेतृत्व कर रहे संघ के जिलाध्यक्ष अमर प्रकाश मिश्रा ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि समन्वयक के चयनित अभ्यर्थियों का योगदान कराने के प्रति विभाग का नकारात्मक रवैया अपना रहा है. बिहार कर्मचारी चयन आयोग चयनित अभ्यर्थियों की सूची जिलावार उपलब्ध नहीं करा रही है.
इससे चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य दावं पर लगा हुआ है. विरोध कर रहे समन्वयकों ने कहा कि नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी संविदा पर कार्य करने में वे असहज महसूस कर रहे हैं. भविष्य को लेकर उनमें अनिश्चितता अब भी बनी हुई है. आंदोलन कर रहे कृषि समन्यकों ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर जल्द गंभीरता पूर्वक विचार नहीं करता है तो आगामी 21 नवंबर से राज्य भर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन