नवविवाहिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
एक सितंबर को पोठिया गांव के तालाब में मिला था नव विवाहिता का शव मृतका की मां ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस ने सोमवार को नव विवाहिता के हत्या के एक मामले के एक आरोपी पोठिया निवासी खोखा यादव पिता चेपी यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. बताया […]
एक सितंबर को पोठिया गांव के तालाब में मिला था नव विवाहिता का शव
मृतका की मां ने दर्ज करायी थी प्राथमिकी
फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस ने सोमवार को नव विवाहिता के हत्या के एक मामले के एक आरोपी पोठिया निवासी खोखा यादव पिता चेपी यादव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. बताया जाता है कि एक सितंबर को पोठिया गांव के ही एक तालाब में एक विवाहिता के शव को पुलिस ने बरामद किया था.
इस संदर्भ में मृतका कि मां टेढ़ी मुसहरी निवासी कविता देवी पति ब्रह्मदेव यादव ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी संख्या 462/16 दर्ज करा कर अपनी पुत्री की हत्या उसके दामाद एवं ससुराल वालों द्वारा किये जाने का आरोप लगाया था. इसमे उसने अपने दामाद जितेंद्र यादव, उसके भाई खोखा यादव, सहित अन्य कई लोगों को आरोपी बनाया था. पुलिस ने उक्त मामले में एक आरोपी खोखा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है. जबकि कांड के मुख्य आरोपी सहित अन्य अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










