1343 मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम . राष्ट्रीय लोक अदालत का डीजे ने किया उद्घाटन राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के वादों के निष्पादन के लिए 12 बेंचों का गठन किया गया था. लोक अदालत में तीन करोड़ 34 लाख 77 हजार 832 रुपये का समझौता भी हुआ. अररिया : हार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के […]

विज्ञापन

कार्यक्रम . राष्ट्रीय लोक अदालत का डीजे ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के वादों के निष्पादन के लिए 12 बेंचों का गठन किया गया था. लोक अदालत में तीन करोड़ 34 लाख 77 हजार 832 रुपये का समझौता भी हुआ.
अररिया : हार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश के आलोक में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के वादों के निष्पादन के लिए 12 बेंचों का गठन किया गया था. राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन डीजे सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने दीप प्रज्वल्लित कर किया.
इस मौके पर डीजे श्री तिवारी ने उपस्थित न्यायार्थियों से लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों का निष्पादन करने व बैंकों व अन्य वादों से सुलहनामा के तहत आसानी से समाप्त करने का आग्रह किया. इस लोक अदालत में अपराधिक मामले के दो सौ, क्लेम केस के तीन, परिवार वाद के तीन, श्रम से संबंधित 31, दाखिल खारिज के 320, बिजली विभाग के 16, वनविभाग के पांच दूरसंचार विभाग के 45 मामले सहित विभिन्न बैंकों के 720 मामले निष्पादित किये गये.
कुल 1343 मामले का निष्पादन हुआ. इसमें कुल तीन करोड़ 34 लाख 77 हजार 832 रुपये का समझौता हुआ. क्लेम केश में आठ लाख 50 हजार, श्रम विभाग में एक लाख 98 हजार तीन सौ रुपये, बिजली विभाग के सात लाख दो हजार 18 रुपये, वन विभाग के 29 हजार नौ रुपये, तथा विभिन्न बैंकों के तीन करोड़ 11 हजार 639 रुपये तथा बीएसएनएल के 85 हजार नौ सौ 42 रुपये राशि की समझौता हुआ. लोक अदालत के लिए जिन 12 बेंचो का गठन किया गया था.
उनमे प्रथम बेंच में एडीजे द्वितीय संजय कुमार सिन्हा, द्वितीय बेंच में एडीजे चतुर्थ राकेश कुमार मिश्रा, बेंच संख्या तीन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार शुक्ला, चतुर्थ बेंच में सव जज प्रथम प्रकाश पासवान, पंचम बेंच में एसीजेएम दो अमित कुमार मनु, छठे बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश कुमार पाण्डेय,
सातवें बेंच में एसडी जेएम राकेश कुमार पाण्डेय, आठवें बेंच में एसीजेएम पंचम सजीव कुमार टू, नौ के बेंच में एसीजेएम तृतीय रघुवंश नारायण-दसवें बेंचे में मंसिफ मनोज कुमार चतुर्थ ग्यारवे बेंच में एसीजेएम चतुर्थ आनंद कुमार सिंह, तथा बारहवें बेंच में प्रभारी प्रदाधिकारी जिला राजस्व प्रशाखा डीसी एलआर कलीमउद्दीन अहमद, एसडीओ अररिया संजय कुमार व सभी अंचल पदाधिकारी उपस्थित थे.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह एडीजे तृतीय शशिधर विश्वकर्मा मामले के निष्पादन को लेकर सभी बेंचो का निरीक्षण करते रहे.
कोताही नही, राजस्व वसूली में लायें तेजी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन