बाइक से गिर कर पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

अररिया आरएस : अररिया फारबिसगंज मार्ग पर मानीकपुर के समीप एक बाइक चालक असंतूलित हो कर गिर पड़ा. इससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का […]

विज्ञापन

अररिया आरएस : अररिया फारबिसगंज मार्ग पर मानीकपुर के समीप एक बाइक चालक असंतूलित हो कर गिर पड़ा. इससे बाइक पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.

जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचारक के बाद पिता की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया. मिली जानकारी अनुसार हड़ियाबाड़ा निवासी मो नैय्यर, उनके पुत्र मो आदिल व मो तालीफ तीनों बाइक से फारबिसगंज से अररिया आ रहा था. इसी दौरान मानीकपुर के समीप बाइक असंतूलित को कर गिर गया. इधर अन्य घटना में पुरंदाहा निवासी मो साजीद आलम, रामपुर निवासी मो रउप, रानीगंज निवासी हीरा देवी के भी घायल होने की सूचना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन