ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की आकस्मिक मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दिवंगत जवान को सलामी देते पुलिस के जवान. अररिया : नगर थाना के भीएचएफ काल नेट वायरलेस केंद्र में कार्यरत होमगार्ड जवान 50 वर्षीय योगेंद्र लाल विश्वास का असामयिक निधन हो गया. उनके साथी मर्माहत हो उठे. उनके शव को आरक्षी केंद्र लाया गया, जहां अंतिम सलामी दी गयी. शव को उनके पैतृक गांव महलगांव […]
विज्ञापन
दिवंगत जवान को सलामी देते पुलिस के जवान.
अररिया : नगर थाना के भीएचएफ काल नेट वायरलेस केंद्र में कार्यरत होमगार्ड जवान 50 वर्षीय योगेंद्र लाल विश्वास का असामयिक निधन हो गया. उनके साथी मर्माहत हो उठे. उनके शव को आरक्षी केंद्र लाया गया, जहां अंतिम सलामी दी गयी. शव को उनके पैतृक गांव महलगांव थाना क्षेत्र के आमगाछी भेज दिया गया. जानकारी अनुसार वायरलेस केंद्र में कार्यरत योगेंद्र लाल विश्वास की बुधवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गयी. साथियों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया. लेकिन इसी दौरान सदर अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ले ली.
सूचना पर गृहरक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिला अध्यक्ष अभय कुमार झा बबलू की अगुआयी में अन्य पदधारक, होमगार्ड जवान सदर अस्पताल पहुंचे. शव को आरक्षी केंद्र लाया गया, जहां पुलिस जवानों ने उसे अंतिम सलामी दी. पुष्पगुच्छ अर्पित किया. साथियों में घटना को ले गम साफ तौर पर दिख रहा था.
सलामी के बाद शव को उनके पैतृक गांव आमगाछी भेज दिया गया. इस दु:खद घटना पर संघ के सचिव शिवनंदन राम, उपाध्यक्ष दयानंद विश्वास, उमानंद पासवान, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, होमगार्ड जवान दिलीप कुमार विश्वास सहित दर्जनों जवानों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया.
साथी मर्माहत, नगर थाना के भीएचएफ काल नेट में था पदस्थापित
आरक्षी केंद्र में दी गयी अंतिम सलामी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










