युवा व्यवसायी की मौत

Updated:
विज्ञापन

दुखद . एनएच 57 पर जलालगढ़ के समीप हुआ हादसा युवा गल्ला व्यवसायी मंगलवार की रात बाइक से गुलाबबाग से पूर्णिया जा रहे थे. इसी दौरान जलालगढ़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने व्यवसायी के ट्रक में ठोकर मार दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल होगये. फारबिसगंज : अररिया के एक युवा व्यवसायी […]

विज्ञापन

दुखद . एनएच 57 पर जलालगढ़ के समीप हुआ हादसा

युवा गल्ला व्यवसायी मंगलवार की रात बाइक से गुलाबबाग से पूर्णिया जा रहे थे. इसी दौरान जलालगढ़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने व्यवसायी के ट्रक में ठोकर मार दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल होगये.
फारबिसगंज : अररिया के एक युवा व्यवसायी की मंगलवार की देर रात फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक युवा व्यवसायी की पहचान अनिल कुमार भगत, पिता देवनंदन प्रसाद भगत, अररिया बस्ती वार्ड नंबर सात के रूप में की गयी.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक गल्ला का व्यवसायी था जो मंगलवार को बाइक से गुलाबबाग पूर्णिया जा रहा था. इसी क्रम में एनएच 57 पर जलालगढ़ में पेट्रोल पंप के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक बीआर 38 बी 9322 ने उसे ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रक को जब्त करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया पहुंचाया. सदर अस्पताल में युवक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के क्रम में फारबिसगंज के समीप उसकी स्थिति बिगड़ने लगी, स्थिति बिगड़ते देख परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया,
जहां मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान ही व्यवसायी की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के अनि सदानंद साह, सअनि शिवमूरत सिंह सदलबल अनुमंडल अस्पताल पहुंचे व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. परिजनों ने बताया कि वह शादीशुदा है, जिसे एक पुत्र भी है. इधर मृतक की माता चिंतामणि देवी, पिता देवनंदन प्रसाद भगत सहित अन्य परिजनों की चीत्कार से अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखों को नम हो गयी. यही नहीं युवा व्यवसायी की मौत की खबर सुनते ही अररिया एवं सोनापुर सहित अन्य स्थानों से उनके परिजनों तथा शुभ चिंतकों की भीड़ अस्पताल में लग गयी.
फारबिसगंज अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
अस्पताल में व्यवसायी के शव के पास विलाप करते परिजन.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन