मोबाइल चोरी करते रंगेहाथ धराया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया : शनिवार को शहर के चांदनी चौक में एक मोबाइल चोर रंगेहाथ लोगों के हत्थे चढ़ गया. लोगों ने उसकी भरपूर पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया मोबाइल चोर किशनगंज के चूड़ी पट्टी का रहने वाला स्वर्गीय मो साजिद का पुत्र मो जुबेर बताया जाता है. रानीगंज थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
अररिया : शनिवार को शहर के चांदनी चौक में एक मोबाइल चोर रंगेहाथ लोगों के हत्थे चढ़ गया. लोगों ने उसकी भरपूर पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया मोबाइल चोर किशनगंज के चूड़ी पट्टी का रहने वाला स्वर्गीय मो साजिद का पुत्र मो जुबेर बताया जाता है. रानीगंज थाना क्षेत्र के भोड़हा गांव निवासी मो मोख्तार पिता मो लालू के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयीहै.
मिली जानकारी अनुसार पर्व के इस मौसम में चांदनी चौक पर मोबाइल चोरी होने की घटना लगातार घटित हो रही थी. दर्जनों लोगों ने थाना में सूचना भी दे रखा था. शनिवार को पीड़ित मो जुबेर किसी काम से अपने गांव से अररिया आया था. उसके जेब से इंटैक्स कंपनी का मोबाइल चोरी करते चोर को उसने पकड़ लिया. शोर होने पर लोगों ने उसकी पिटाई करते हुए नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी ने बताया गिरफ्तार अपराधी से गहन पूछताछ के बाद कांड दर्ज कर उसे न्यायालय में उपस्थापित कराया जायेगा. न्यायालय के आदेश का पालन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










