अररिया : छात्र को चाकू से गोद कर मार डाला

Updated:
विज्ञापन

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत के वार्ड संख्या चार में कजरा घाट के पास गुरुवार देर रात्रि अपराधियों ने चाकू से गोद-गोद कर एक युवक की हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया. शव की पहचान फारबिसगंज प्रखंड के शहबाजपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो गोढ़ी चौक भदेश्वर निवासी ताराचंद […]

विज्ञापन

नरपतगंज : प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत के वार्ड संख्या चार में कजरा घाट के पास गुरुवार देर रात्रि अपराधियों ने चाकू से गोद-गोद कर एक युवक की हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया. शव की पहचान फारबिसगंज प्रखंड के शहबाजपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो गोढ़ी चौक भदेश्वर निवासी ताराचंद बहरदार का 22 वर्षीय पुत्र सितेष कुमार बहरदार के रूप में की गयी. सितेश पूर्णिया कॉलेज में बीए पार्ट टू का छात्र था,

जो दीपावली के मौके पर घर आया था. वह गुरुवार की शाम से ही घर से बाहर था. शव मिलने के साथ ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. युवक के शरीर पर चाकू के कई घाव पाये गये. शव मिलने की खबर मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की. घटना की सूचना मिलने पर नरपतगंज प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद सिंह, बथनाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार, पुअनि प्रमोद कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है. हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोग

अररिया : छात्र को…
शौच के लिए कजरा धार पर बन रहे पुल के पास गये तो धान के खेत में एक युवक का शव देखा. इस बात की जानकारी गांव में फैली. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना नरपतगंज थाना को दी. घटना को ले प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.
पलासी पंचायत के वार्ड चार स्थित कजरा घाट के पास की घटना
धान के खेत से मिली लाश
पूर्णिया कॉलेज में बीए पार्ट टू में करता था पढ़ाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन