लैलोखर व डुमरिया में डायरिया का प्रकोप, 120 लोग आक्रांत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर 120 लोग हुए ग्रसित मेडिकल टीम पहुंची गांव, स्थिति नियंत्रण में कुर्साकांटा पीएचसी में लगातार भर्ती हो रहे हैं डायरिया पीड़ित कुर्साकांटा : प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायतों में डायरिया के प्रकोप से दर्जनों परिवार अाक्रांत हैं. डायरिया का प्रकोप सौरगांव, लैलोखर में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है. […]
विज्ञापन
एक सप्ताह के अंदर 120 लोग हुए ग्रसित
मेडिकल टीम पहुंची गांव, स्थिति नियंत्रण में
कुर्साकांटा पीएचसी में लगातार भर्ती हो रहे हैं डायरिया पीड़ित
कुर्साकांटा : प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन पंचायतों में डायरिया के प्रकोप से दर्जनों परिवार अाक्रांत हैं. डायरिया का प्रकोप सौरगांव, लैलोखर में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है. पीएचसी कुर्साकांटा में डायरिया से प्रभावित मरिजों का भरती होने का सिलसिला जारी है. पीएचसी में भरती कराये गये लगभग एक दर्जन मरिजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया है.
अस्पताल के ओपीडी पंजी से मिली जानकारी अनुसार विगत एक सप्ताह के अंदर डायरिया के लगभग एक सौ बीस मरीज इलाज के लिए पीएचसी लाये जा चुके हैं. डायरिया के प्रकोप को लेकर डॉक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण बरसात का पानी जमा रहने व आवासीय परिसर के अगल बगल गंदगी रहने के कारण डायरिया का फैलाव अधिक हो रहा है. स्वास्थ्य प्रबंधक नाजनीन खातून ने बताया कि सौरगांव वे लैलोखर
पंचायत में मेडिकल टीम भेजी गयी है, जिससे वहां पर स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने बताया कि कमलदाहा व मुख्यालय के बस्ती से डायरिया से प्रभावित मरीजों की सूचना मिली है मेडिकल टीम भेजा जा रहा है. स्वास्थ्य प्रबंधक नाजनीन खातून ने बताया कि सीमित संसाधन में स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से बेहतर सुविधा मुहैया कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है.
सिविल सर्जन डॉक्टर एनके ओझा ने बताया कि जानकारी मिली है, मेडिकल टीम भेजकर स्थीति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है. स्वास्थ्य केंद्र में मेडिसिन की उपलब्धता को लेकर श्री ओझा ने बताया कि सभी जरूरी औषधि उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










