राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 11 नवंबर को

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बनाये गये हैं दो परीक्षा केंद्र दोनों केंद्रों पर 621 छात्र-छात्राएं परीक्षा में होंगे शामिल अररिया : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा सह राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा 2017 आगामी 13 नवंबर को आयोजित की जायेगी. इसके लिए जिला मुख्यालय में दो परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं, जिले में कुल 6214 छात्र-छात्राएं […]

विज्ञापन

परीक्षा के लिए बनाये गये हैं दो परीक्षा केंद्र

दोनों केंद्रों पर 621 छात्र-छात्राएं परीक्षा में होंगे शामिल
अररिया : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा सह राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा 2017 आगामी 13 नवंबर को आयोजित की जायेगी. इसके लिए जिला मुख्यालय में दो परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं, जिले में कुल 6214 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. अररिया उच्च विद्यालय केंद्र में 210 तथा आजाद एकेडमी केंद्र में 411 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परंतु मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए केंद्र प्रायोजित योजना अंतर्गत आठवीं कक्षा से आगे की पढ़ाई जारी रखने के उदेश्य से यह परीक्षा आयोजित की जाती है. वर्ग नवम से बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये छात्रवृति दी जाती है. परीक्षा एक पाली में 10 बजे से एक बजे तक ली जायेगी.
दृष्टिहीन एवं हाथ से लिखने में अक्षम छात्र-छात्राओं के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया जायेगा. डीइओ डॉ फैयाजुर्रहमान ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा सह राष्ट्रीय आय सह मेधा परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा ओएमआर सीट पर ली जायेगी. परीक्षा के अनुश्रवण के लिए प्रदेश स्तर से पर्यवेक्षक के रूप में मो परवेज आलम की प्रति नियुक्ति की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन