छापेमारी में महुआ शराब के साथ दो लोग धराये

Updated:
विज्ञापन

सिमराहा पुलिस ने की कार्रवाई दोनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा सिमराहा : मिराहा थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर सिमराहा पुलिस ने चार लीटर महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. सिमराहा थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बेलेय पोठिया निवासी गणेश ऋषिदेव के घर […]

विज्ञापन

सिमराहा पुलिस ने की कार्रवाई

दोनों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा
सिमराहा : मिराहा थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानों पर सिमराहा पुलिस ने चार लीटर महुआ शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. सिमराहा थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बेलेय पोठिया निवासी गणेश ऋषिदेव के घर से तीन लीटर महुआ शराब, जबकि औराही पूरब धत्ता टोला निवासी दिनेश मंडल के घर पर से एक लीटर महुआ शराब छापामारी के क्रम में बरामद किया गया.
गिरफ्तार दाेनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है. छापेमारी अभियान में एएसआइ बिनोद कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन