शादी का प्रलोभन देकर किया सामूहिक दुष्कर्म
Updated at : 28 Sep 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

जोकीहाट की पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की लगायी गुहार अररिया : बिहार के अररिया में जोकीहाट थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव की एक महिला ने प्रखंड क्षेत्र के काशीबाड़ी गांव के एक युवक पर शादी का प्रलोभन देकर अपने दोस्तों के साथ मिल कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने […]
विज्ञापन
जोकीहाट की पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की लगायी गुहार
अररिया : बिहार के अररिया में जोकीहाट थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव की एक महिला ने प्रखंड क्षेत्र के काशीबाड़ी गांव के एक युवक पर शादी का प्रलोभन देकर अपने दोस्तों के साथ मिल कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगया है. पीड़ित महिला द्वारा महिला थाना में दिये आवेदन में कहा गया है कि काशीबाड़ी के उक्त युवक से मोबाइल पर उनकी बात होती थी. मोबाइल पर युवक ने शादी करने का भरोसा दिलाया और एक दिन बाइक से मेरे गांव पहुंच गया. युवक ने कोर्ट मैरेज के लिए बाइक से अररिया जाने की बात कही.
इस पर मैं उसके झांसे में आ गयी और बाइक पर बैठ कर अररिया पहुंच गयी. युवक ने मुझे सदर अस्पताल के पीछे बिठा दिया और खुद वकील से मिलने की बात कह कर वहां से चला गया. देर शाम वापस लौटने पर उसने शादी कल होने की बात कह कर घर लौटने के लिए कहा. बाइक पर हम घर लौट रहे थे इस दौरान जोकीहाट-अररिया मार्ग के काकन पुल के निकट उसने और उनके दो अन्य साथियों ने जबरन मेरे साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद मुझे बाइक से ठेंगापुर चौक पर दो युवकों के हवाले करते हुए
वे वहां से भाग गया. दोनों युवक मुझे घर पहुंचाने की बात कह कर बाघमरा लेते आये और दोनों ने बारी-बारी से मेरे साथ फिर दुष्कर्म किया. दोनों ने उसे फिर फेटकी चौक पर ला कर छोड़ दिया. किसी तरह वह अपने घर पहुंची. परिवार वालों ने पंचायत के जरिये मामला सुलझाने का प्रयास किया. मामला सुलझता नहीं देख महिला थाना में आवेदन देने की बात कही. पीड़िता ने अपने आवेदन में आपराधिक षड़यंत्र के तहत उक्त युवकों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की बात अपने आवेदन में कही है.
बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत
शव से लिपट कर विलाप करते परिजन.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




