दो पियक्कड़ गिरफ्तार, जेल
गलगलिया : मद्य निषेध अभियान के तहत गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने दो शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया़ गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गलगलिया बस पड़ाव के पास दो व्यक्ति शराब पीकर गाली गलौज कर रहा एवं अशांति फैला रहा है़ सूचना पाकर बस […]
गलगलिया : मद्य निषेध अभियान के तहत गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने दो शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया़ गलगलिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गलगलिया बस पड़ाव के पास दो व्यक्ति शराब पीकर गाली गलौज कर रहा एवं अशांति फैला रहा है़ सूचना पाकर बस पड़ाव पहुंचा तो दो व्यक्ति शराब पीकर बस पड़ाव के पास गाली गलौज कर रहा था़ दोनों शराबियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
दोनों गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच हेतु ठाकुरगंज पीएचसी भेजा गया़ जहां चिकित्सीय जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि की गयी़ गिरफ्तार दोनों शराबी के नाम दुलार चंद्र महतो पिता विलाश महतो साकिन मस्तान चौक थाना ठाकुरगंज एवं दूसरा राज नारायण दास पिता स्व आनंदी दास मस्तान चौक निवासी है़ दोनों अभियुक्त को उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 49/16 दर्ज कर जेल भेज दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










