हरिरा से अपहृत छात्रा मिली, अपहर्ता गिरफ्तार
कुर्साकांटा : थाना क्षेत्र के हरिरा से अगवा नवम वर्ग की छात्रा को कुर्साकांटा पुलिस ने रहटमीना से बरामद कर लिया. अपहर्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है. ज्ञात हो कि गुरुवार को हरिरा निवासी बिनोद पासवान की पुत्री का अपहरण किया गया था. मामले में बिनोद पासवान के आवेदन […]
कुर्साकांटा : थाना क्षेत्र के हरिरा से अगवा नवम वर्ग की छात्रा को कुर्साकांटा पुलिस ने रहटमीना से बरामद कर लिया. अपहर्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है. ज्ञात हो कि गुरुवार को हरिरा निवासी बिनोद पासवान की पुत्री का अपहरण किया गया था.
मामले में बिनोद पासवान के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 148/16 दर्ज कर थानाध्यक्ष ने कार्रवाई शुरू कर दी थी. गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की संध्या राहटमीना गांव से अपहृता व आरोपी भोला कुमार ठाकुर पिता सकलदेव ठाकुर बलचंदा वार्ड संख्या सात निवासी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अपहृता को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा गया. आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










