मैजिक पलटने से एक की मौत, सड़क जाम
कन्हैयाबाड़ी : शुक्रवार की सुबह 9.50 बजे किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य पथ के किनारे बसे डेरामारी पंचायत के डेरामारी महादलित टोला के समीप एक अनियंत्रित मैजिक वैन पलट गयी़ घटना में स्थानीय निवासी मो तमीजुद्दीन 60 वर्ष पिता मो एनुद्दीन के आ जाने से वह बुरी तरह घायल हो गया़ मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में उसे […]
कन्हैयाबाड़ी : शुक्रवार की सुबह 9.50 बजे किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य पथ के किनारे बसे डेरामारी पंचायत के डेरामारी महादलित टोला के समीप एक अनियंत्रित मैजिक वैन पलट गयी़ घटना में स्थानीय निवासी मो तमीजुद्दीन 60 वर्ष पिता मो एनुद्दीन के आ जाने से वह बुरी तरह घायल हो गया़ मौके पर मौजूद लोग आनन-फानन में उसे इलाज के लिए किशनगंज ले जा रहे थे, लेकिन तमीजुद्दीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया़ मौत की खबर सुनते ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने मैजिक वैन संख्या बीआर11एस 3470 को अपने कब्जे में ले लिया और मुख्य पथ को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे.
इधर, तमीजुद्दीन के मौत की खबर सुन पत्नी शायरा खातून, पुत्र मो सरफराज व पुत्री शगुफ्ता बेगम दहाड़ मार कर रोने लगी़, जिसकी चीत्कार सुन माहौल गममीन हो गया. उधर, समाजसेवी ब्रह्मदेव सिंह, सीता राम साह आदि ने पुलिस पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि इस तरह की घटना पर पुलिस का ना पहुंचना उदासीन रवैया है़ साथ ही ये भी कहा कि लगभग एक माह पूर्व भी इसी पथ पर दो युवकों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी थी, जिसमें भी पुलिस देर से पहुंची थी़ समाजसेवी मृतक परिवार को दस लाख रुपये मुआवजे देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










