स्नान करने के क्रम में डोंक नदी में डूबा युवक
पोठिया : प्रखंड क्षेत्र के बुधरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 आमबाड़ी के एक 20 वर्षीय युवक बरनार्ड किस्कू पीता सराई किस्कू बीते गुरुवार को दैनिक मजदूरी कर संध्या करीब 5 बजे अपने घर के निकट डोक नदी घाट पर स्नान करने हेतु आया. जहां पूर्व से दो छोटे-छोटे बच्चे नहा रहे थे और बरनार्ड […]
पोठिया : प्रखंड क्षेत्र के बुधरा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 आमबाड़ी के एक 20 वर्षीय युवक बरनार्ड किस्कू पीता सराई किस्कू बीते गुरुवार को दैनिक मजदूरी कर संध्या करीब 5 बजे अपने घर के निकट डोक नदी घाट पर स्नान करने हेतु आया. जहां पूर्व से दो छोटे-छोटे बच्चे नहा रहे थे और बरनार्ड भी नहाने लगा. नहाते-नहाते वह गहरे पानी में चला गया. जिस पर स्नान कर रहे बच्चे उसे डूबते देख जोर-जोर से चिल्लाने लगे. जिस पर दर्जनों ग्रामीण नदी में कूदे पर उक्त युवक का कहीं आता-पता नहीं चला.
शुक्रवार को पोठिया सीओ समीर कुमार, थानाप्रभारी मनु प्रसाद भी मौके पर पहुंच काफी छानबीन की पर सफलता नहीं मिली. उधर पानी डूबने की खबर से बरनार्ड किस्कू के बड़े भाई गोपाल का रो-रो कर बुरा हाल है. मुखिया प्रतिनिधि संजय उपाध्याय मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










