जेएनवी में बनेगा खेल का मैदान

Updated:
विज्ञापन

निर्णय . नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में बोले जिलाधिकारी बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की मासिक स्वास्थ्य जांच का डीएम ने निर्देश दिया. अररिया : मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम ने नवोदय विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ आवश्यकताओं की भी समीक्षा की. जानकारी देते हुए […]

विज्ञापन

निर्णय . नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में बोले जिलाधिकारी

बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की मासिक स्वास्थ्य जांच का डीएम ने निर्देश दिया.
अररिया : मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम ने नवोदय विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ आवश्यकताओं की भी समीक्षा की.
जानकारी देते हुए एडीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार ने बताया कि डीएम हिमांशु शर्मा ने नवोदय विद्यालय के प्राचार्य को बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ भोजन व खेल कूद पर भी समुचित ध्यान देने को कहा. प्राचार्य ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से स्कूली बच्चों का रिजल्ट काफी बेहतर हो रहा है. इस बार की इंटर परीक्षा में विद्यालय के 16 बच्चों डिस्टिंक्शन प्राप्त किया.
मैट्रिक की परीक्षा में 98 प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी में सफल हुए. बताया गया कि इसी क्रम में डीएम ने विद्यालय में नामांकित एससी व एसटी बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. आवश्यकता को देखते हुए डीएम ने आश्वस्त किया कि वे सांसद निधि से विद्यालय के लिए एंबुलेंस उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे. बैठक के दौरान डीएम ने सीएस को नवोदय विद्यालय के बच्चों के मासिक स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
साथ ही प्राचार्य को विद्यालय में प्ले ग्राउंड निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने के साथ साथ बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करवाने का भी निर्देश डीएम ने दिया. बैठक में प्राचार्य डीके साहू उप प्राचार्य एच पाठक, सीएस डा एनके ओझा, जिला शिक्षा पदाधिकारी डा फैयाजुर रहमान के अलावा अभिभावक प्रतिनिधि रेखा देवी भी उपस्थित थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन