आसपास के जिलों की पुलिस को भी किया गया था तैनात

Updated:
विज्ञापन

एसडीओ, डीएसपी जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का करते रहे मॉनीटरिंग शोभायात्रा के दौरान शहर में सभी चौक-चौराहे पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सहित जवान थे तैनात फारबिसगंज : रविवार को फारबिसगंज में श्री सांवलियाकुंज महावीर ठाकुरबाड़ी के अगुआई में शहर में निकाली गयी ऐतिहासिक महाविरी झंडा शोभा यात्रा के दौरान प्रशासन के द्वारा सुरक्षा […]

विज्ञापन

एसडीओ, डीएसपी जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का करते रहे मॉनीटरिंग

शोभायात्रा के दौरान शहर में सभी चौक-चौराहे पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी सहित जवान थे तैनात
फारबिसगंज : रविवार को फारबिसगंज में श्री सांवलियाकुंज महावीर ठाकुरबाड़ी के अगुआई में शहर में निकाली गयी ऐतिहासिक महाविरी झंडा शोभा यात्रा के दौरान प्रशासन के द्वारा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के चाक चौबंद व्यवस्था किये गये थे़ जहां एक ओर एसडीओ अनिल कुमार, डीएसपी अजित कुमार सिंह स्वंय शोभा यात्रा के साथ-साथ चल कर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग करते रहे वहीं जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका थाना में जमे रहे. ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा को लेकर विधि
व्यवस्था के लिए यूं तो शहर के चार स्थानों पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम थे. जहां डीएसपी व इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारी अपने बल के साथ सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था का मकान संभाल रहे थे. पोस्ट आफिस चौक पर किशनगंज डीएसपी पंकज कुमार, स्टेशन चौक पर पूर्णिया के डीएसपी मनोज कुमार, दरभंगिया टोला में स्थानीय डीएसपी अजित कुमार सिंह के अलावा एएसपी मो कासिम सक्रिय थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन