जामा मसजिद के समीप गले मिले इमाम व महंत

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज : श्री सांवलियाकुंज महावीर ठाकुरबाड़ी से निकाली गयी ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा ने इस वर्ष भी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की़ शोभा यात्रा के दरभंगिया टोला मरकजी जामा मसजिद के समीप पहुंचते ही जहां स्थानीय लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया. वहीं शोभा यात्रा का नेतृत्व कर आगे […]

विज्ञापन

फारबिसगंज : श्री सांवलियाकुंज महावीर ठाकुरबाड़ी से निकाली गयी ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा ने इस वर्ष भी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की़ शोभा यात्रा के दरभंगिया टोला मरकजी जामा मसजिद के समीप पहुंचते ही जहां स्थानीय लोगों ने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया.

वहीं शोभा यात्रा का नेतृत्व कर आगे आगे चल रहे सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी के महंत पंडित जयकृष्ण दूबे एवं मरकजी जामा मस्जिद के ईमाम हजरत मौलाना मतीउर्रहमान ने एक दूसरे को माला पहना कर व गले मिल कर बधाई दी. इस मौके पर हाजी असगर अली, राजा अली, कफिल अंसारी, वाहिद अंसारी, रमेश सिंह, सुरेश ठाकुर विद्रोही, संजय कुमार, मो खालिद, गौश मोहम्मद, मो खुर्शीद, नूर मास्टर, अशद अली, नासिर अंसारी, रिजवान अंसारी, राकेश बंसल, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष बेलाल अली, उपाध्यक्ष मुमताज शेख, तनवीर आलम, जावेद अंसारी, अबुल हसन, मेराज हसन, मेहराब आलम आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन