श्रमिकों की हड़ताल का प्रखंडों में भी दिखा असर
पोठिया. केन्द्र सरकार के श्रमिक नीतियों के खिलाफ बिहार राज्य किसान सभा अंचल कमेटी पोठिया के सैकड़ों कामरेड विभिन्न मांगों के समर्थन में पोठिया चौक पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया़ साथ ही केंद्र की एनडीए सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की. ज्ञात हो कि देश के 18 ट्रेड मजदूर संगठनों के आह्वान […]
पोठिया. केन्द्र सरकार के श्रमिक नीतियों के खिलाफ बिहार राज्य किसान सभा अंचल कमेटी पोठिया के सैकड़ों कामरेड विभिन्न मांगों के समर्थन में पोठिया चौक पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया़ साथ ही केंद्र की एनडीए सरकार के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की.
ज्ञात हो कि देश के 18 ट्रेड मजदूर संगठनों के आह्वान पर देश व्यापी हड़ताल का असर पोठिया में भी देखा गया़ हड़ताल का नेतृत्व कर रहे सीपीआइएम के जिला सचिव अबुल कलाम आजाद ने बताया कि केंद्र सरकार श्रम सुधारों के नाम पर कारपोरेट घरानों के दबाव में श्रमिक हितों से संबंधित कानूनों को लगातार रद्द कर रही है़ आगे उन्होंने बताया कि महंगाई चरम सीमा पार कर रही है खाद्य सुरक्षा कानून 2013 के तहत उपभोक्ताओं को राशन केरोसिन नहीं मिल पा रही है़ किसानों के उनके फसल पर लागत मूल्य से भी नुकसान हो रहा है़ उन्होंने स्थानीय मुद्दे पर कहा कि सरकारी जमीन पर दर्जनों गावों में सैकड़ों परिवार को बासगीत के लिए जमीन बंदोबस्ती नहीं मिल रही है़ मौके पर आफताब आलम, राज बहादुर तिवारी, अयूब आलम, विमल उरांव, विशु मुंडा, तसरामुल हक, अछिदर सिंह, असलम, दिलीप सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










