प्रखंड कार्यालय में की तालाबंदी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रोष. पंसस पति की पिटाई मामले का जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध आरटीपीएस कार्यालय की जांच के क्रम में मंगलवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी व हड़िया पंचायत के एक पंसस पति के बीच मारपीट हो गयी थी. मामले से आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों ने बुधवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय में ताला जड़ दिया. इसके बाद […]
विज्ञापन
रोष. पंसस पति की पिटाई मामले का जनप्रतिनिधियों ने किया विरोध
आरटीपीएस कार्यालय की जांच के क्रम में मंगलवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी व हड़िया पंचायत के एक पंसस पति के बीच मारपीट हो गयी थी. मामले से आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों ने बुधवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय में ताला जड़ दिया. इसके बाद प्रखंड के मुख्य गेट के समक्ष धरना पर बैठ गये.
अररिया : प्रखंड आरटीपीएस कार्यालय की जांच के क्रम में मंगलवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी व हड़िया पंचायत के एक पंचायत समिति सदस्य के पति के बीच हुई मारपीट के मामले को लेकर प्रखंड की राजनीति बुधवार को दिनभर गरमायी रही. घटना से आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधियों ने विरोध जताते हुए प्रखंड व अंचल कार्यालय में ताला जड़ दिया. प्रतिनिधियों के आक्रोश को देख कर वहां मौजूद प्रखंड कर्मियों को कार्यालय छोड़ कर बाहर निकलने को विवश होना पड़ा.
तालाबंदी के बाद आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधि प्रखंड के मुख्य गेट के समक्ष धरना पर बैठ गये. धरना में प्रखंड मुखिया संघ के सदस्य भी शामिल थे. प्रखंड प्रमुख मो शमसाद आलम की अगुआई में हुए धरना में प्रतिनिधियों ने मामले को लेकर आक्रोश जताया. मौके पर प्रमुख ने कहा कि जनप्रतिनिधि के अपमान को किसी हाल में सहन नहीं किया जायेगा. मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने की बात उन्होंने कही.
इधर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष आसिफुर्रमहान ने घटना की निंदा करते हुए दोषी अधिकारी के खिलाफ उचित प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि अधिकारी द्वारा जन प्रतिनिधियों के अपमान की घटना शर्मनाक है. इसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होने तक प्रतिनिधियों का एकजुट प्रदर्शन जारी रहेगा. पंचायत समिति सदस्य अबू शहमा ने भी घटना की निंदा करते हुए मामले में उचित कार्रवाई होने तक विरोध जारी रखने की बात कही. इधर प्रतिनिधियों के विरोध की वजह से प्रखंड का कामकाज दिन भर ठप रहा. प्रखंड के सभी अधिकारी मौके से गायब मिले.
बाद में सदर एसडीओ संजय कुमार, एएसपी मो काशिम सहित अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और धरना पर बैठे प्रतिनिधियों से बातचीत की. मामले पर खेद व्यक्त करते हुए एसडीओ ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए जिला पदाधिकारी के स्तर पर विशेष जांच टीम गठित की गयी है. टीम मामले की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी, ताकि मामले की दोषी पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करायी जा सके.
जांच तक प्रखंड का कार्य व्यवस्थित रूप से चलने देने की अपील उन्होंने प्रतिनिधियों से की. इसके बाद जनप्रतिनिधि शांत हुए. एसडीओ व एएसपी की मध्यस्थता से कार्यालय में लगे ताला को देर शाम खोल दिया गया. इस दौरान मुजफ्फर आलम, खुर्शीद आलम, मो मोजीबुर्रहमान, नजहत बानो, महजबी, अभिषेक कुमार, राजीव राज, नागेश्वर सिंह, जुबैर आलम, हसीना, मिन्नत आलम, हसीम, रजनीश सिंह उर्फ लल्लू सिंह, फैयाज आलम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










