कन्हैया हत्याकांड व अन्य मामलों में अनुसंधान धीमा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
न हो रही अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न ही अग्रतर कार्रवाई अनुसंधान को ले उठने लगे हैं सवाल अररिया : कुछ मामले ऐसे होते हैं जो समय के साथ भुला दिया जाता है. मामला फाइलों में कैद हो कर दफन हो जाते है़ं लेकिन जिस परिवार के साथ घटना होती है वह तिल-तिल कर रोता- […]
विज्ञापन
न हो रही अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न ही अग्रतर कार्रवाई
अनुसंधान को ले उठने लगे हैं सवाल
अररिया : कुछ मामले ऐसे होते हैं जो समय के साथ भुला दिया जाता है. मामला फाइलों में कैद हो कर दफन हो जाते है़ं लेकिन जिस परिवार के साथ घटना होती है वह तिल-तिल कर रोता- तड़पता रहता है़ उसके आंखों के आंसू सूख जाते हैं और पुलिस एफआरटी न क्लू बताकर फाइल को धूल भरे रैक में फेंक देती है़ नगर थाना में ऐसी ही मामला लांबित है. ना अभियुक्तों की गिरफ्तारी ही हो पा रही है और ना ही अग्रतर कार्रवाई. ऐसे में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगा है़
केस स्टडी एक
सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही हिंगना निवासी एक व्याहता की हत्या उसके ससुराल बांसबाड़ी में उसके पति, देवर और सास को नामजद करते हुए नगर थाना में कांड संख्या 134/16 दिनांक 9 मार्च 2016 को दर्ज कराया गया था़ घटना को लेकर हाय-तौबा मची थी़ दावा किया गया था कि बहुत जल्द अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा़ लेकिन छह माह बाद भी नंदिका देवी के हत्यारोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है़ पुलिस के इन दावों को आप क्या कहेंगे ? नंदिका देवी के मायके वालों की संवेदना को अगर पुलिस महसूदा करती तो शायद हत्यारा सलाखों के पीछे होता़ यह है पुलिस कार्यशैली का कड़वा सच़
केस स्टडी दो
29 जून के अहले शुबह अररिया ब्रांच केनाल के किनारे खरैयाबस्ती निवासी प्राइवेट बिजली मिस्त्री कन्हैया यादव को शव मिला था़ उसके कमर से एक थ्रीनट भी बरामद हुआ था़ इस घटना ने सनसनी फैला दिया था. पुलिस ने जोर-शोर से अनुसंधान शुरू किया. कन्हैया के कई साथियों केा पूछताछ के लिए उठाया भी गया था. फिर छोड़ दिया गया. इस घटना में मात्र एक महिला सुमित्रा देवी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया गया़ अन्य किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है़ इस बाबत नगर थाना में कांड संख्या 401/16 दर्ज है़ पुलिस इस बात का भी खुलासा नहीं कर पायी है कि कन्हैया के कमर से बरामद थ्रीनट किसका था़ हत्या की वजह क्या थी. कन्हैया के पिता बैजनाथ यादव परेशान हैं. रोज पिता थाना का चक्कर लगाते नजर आते है़ं पुलिस की काहिलता ऐसी कि नामजद परमानंद शर्मा व अप्राथमिकी अभियुक्त संतोष कुमार शर्मा की गिरफ्तारी अब तक नहीं कर पायी है़ बाबजूद दावा किया जाता है कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द होगी़ मामले का खुलासा जल्द हो जायेगा.
केस स्डडी तीन
रहिका टोला वार्ड 17 से लापता इंस्योरेंश कर्मी गौतम कुमार का मामला अब तक पहेली बना हुआ है. 17 जुन 2016 को इस बाबत गौतम कुमार के पिता श्याम नारायण वर्मा ने नगर थाना में कांड संख्या 373/16 दर्ज कराया हुआ है़ घर से पूर्णिया जाने के लिये निकला था़ अब तक लापता है़ परिजन परेशान हैं लापता गौतम का मोबाइल उसी दिन से स्विच ऑफ बताता है़ पुलिस लगभग ढाई माह बाद भी ना तो उसे पकड़ पायी है और ना ही उस मामले के कथित रहस्यों से पर्दा उठा पाया है़ ऐसे मामले पुलिस अनुसंधान की सक्रियता पर निश्चय ही सवाल उठाता है़
क्या कहते हैं नगर थानाध्यक्ष
शुक्रवार को भी गैरकी, कुर्साकांटा में छापामारी की गयी. अभियुक्त भागता फिर रहा है़ वहीं गौतम कुमार के लापता मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान चल रहा है़ उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है़ अनुसंधान के क्रम में पुलिस मुंगेर भी गयी थी़ नदंनी देवी हत्याकांड में नामजद अभियुक्त प्रदेश से बाहर चला गया है़ कोर्ट में इस्तिहार, कुर्की-जब्ती के लिए आवेदन दिया गया है़ आदेश मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
रमेश कांत चौधरी , नगर थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










