कार्यक्रम . विशेष प्रमंडलीय आयुक्त ने की बाढ़ व राहत की समीक्षा, कहा

Updated:
विज्ञापन

राज्य के कृषि विभाग के प्रधान सचिव सह पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त सुधीर कुमार ने बाढ़ के कारण हुई जान-माल की क्षति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से जिला प्रशासन द्वारा की जा रही राहत कार्यों की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये. अररिया : ज्य के कृषि विभाग के प्रधान सचिव सह […]

विज्ञापन

राज्य के कृषि विभाग के प्रधान सचिव सह पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त सुधीर कुमार ने बाढ़ के कारण हुई जान-माल की क्षति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से जिला प्रशासन द्वारा की जा रही राहत कार्यों की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

अररिया : ज्य के कृषि विभाग के प्रधान सचिव सह पूर्णिया प्रमंडल के विशेष आयुक्त सुधीर कुमार ने गुरुवार को डीएम व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ के कारण हुई जान माल की क्षति की समीक्षा की. साथ ही बाढ़ के दौरान जिला प्रशासन द्वारा चलाये गये राहत कार्यों की भी जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बताया गया कि बाढ़ के दौरान जिले के 71 पंचायत अंतर्गत 362 गांव के लगभग साढ़े छह लाख लोग प्रभावित हुए. वहीं अतिरिक्त 262 गांव भी आंशिक रूप से पानी से घिरे रहे.
दी गयी प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ पीड़ितों के बीच लगभग दो हजार क्विंटल चूड़ा, 400 क्विंटल गुड़ व 13 हजार 500 पॉलिथीन शीट का वितरण हुआ.
बाढ़ के कारण जोकीहाट में सबसे अधिक एक लाख 95 हजार आबादी प्रभावित हुई. जबकि फारबिसगंज में एक लाख 25 हजार व अररिया में एक लाख दो हजार की जनसंख्या प्रभावित हुई. वहीं रानीगंज व सिकटी में 25-25 हजार व पलासी व कुर्साकांटा प्रखंड में 65-64 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई. रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ित परिवारों को चिन्हित करने व क्षति आकलन के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है. अब तक जिले के आठ प्रखंडों के 109 पंचायतों में नौ हजार पीड़ित परिवारों की सूची बना ली गयी है, जबकि बाढ़ पीड़ित 289 परिवारों के बीच आठ लाख 67 हजार की नगद राशि का वितरण किया गया है. दूसरी तरफ बैठक में आरडब्लूडी व आरसीडी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के कारण अररिया प्रमंडल में 43 व फारबिसगंज में 24 सड़कों को क्षति पहुंची है. इसी क्रम में विशेष प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि सड़कों की मरम्मती के लिए प्राक्कलन तैयार कर विभाग से राशि का प्रस्ताव भेजें, जबकि अपनी रिपोर्ट देते हुए पीएचइडी के सहायक अभियंता ने बताया कि कुल 156 चापाकालों की मरम्मती की जा चुकी है. विशेष आयुक्त ने चापाकलों में ब्लीचिंग पाउडर डलवाने की व्यवस्था का निर्देश दिया.
बताया जाता है कि प्रमंडलीय विशेष आयुक्त ने जिला प्रशासन द्वारा चलाये गये राहत कार्यों पर कुल मिलाकर संतोष जताया. इस अवसर पर डीएम हिमांशु शर्मा, एसडीओ संजय कुमार, सीएस डा एनके ओझा, एसीएमओ डा आरएन सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी डा फिरोज अखतर, वरीय उस समाहर्ता नीरज नारायण पांडे, एडीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार के अलावा जिला कृषि पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
बाढ़ की स्थिति पर समीक्षा करते पूर्णिया के विशेष आयुक्त.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन