पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति ने किया विषपान
अररिया आरएस : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहसमल घुरघुरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की मौत की खबर सुन कर विषपान कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया. पीड़ित पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पीड़ित छतमल पासवान की शादी दो माह […]
अररिया आरएस : नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहसमल घुरघुरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की मौत की खबर सुन कर विषपान कर आत्म हत्या करने का प्रयास किया. पीड़ित पति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पीड़ित छतमल पासवान की शादी दो माह पूर्व हुई थी. पीड़ित ने बताया कि वह पंजाब में काम करता है. उसे सूचना मिली थी कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी बीमार है.
इसकी सूचना पर वह घर आया था. जब घर आया तो पता चला कि उसकी पत्नी अपने मैके अररिया आरएस में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है. मौत की खबर को वह बरदाश्त नहीं कर सका और विषपान कर अपनी जान देने का प्रयास किया. विषपान किये जाने की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये, जहां इलाज जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










