विधिक जागरूकता शिविर सात अगस्त से
अररिया : जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में सात अगस्त से 21 अगस्त तक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की जायेगी. जागरूकता शिविर में डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता ग्रामीणों को कानूनी जानकारी देंगे. यह शिविर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर आयोजित किया जायेगा. यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र […]
अररिया : जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में सात अगस्त से 21 अगस्त तक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की जायेगी. जागरूकता शिविर में डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता ग्रामीणों को कानूनी जानकारी देंगे. यह शिविर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर आयोजित किया जायेगा. यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार तिवारी के हवाले से तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला
विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शशिधर विश्वकर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि सात अगस्त को भीखा पंचायत के मवि बलुआ ड्योढ़ी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित होगा. जबकि 13 अगस्त को बलुआ कलियागंज के बालिका उवि कलियागंज में, 14 अगस्त को मध्य विद्यालय डेहटी में तथा 21 अगस्त को चहटपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय पलासी में आयोजित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










