86 बोतल कोरेक्स जब्त दो गिरफ्तार
ताराबाड़ी . बैरगाछी ओपी पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए बैरगाछी चौक स्थित पान दुकान से 86 बोतल कोरेक्स के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस संबंध में बैरगाछी ओपी अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी कि एक पान दुकान में अवैध तौर पर […]
ताराबाड़ी . बैरगाछी ओपी पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए बैरगाछी चौक स्थित पान दुकान से 86 बोतल कोरेक्स के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस संबंध में बैरगाछी ओपी अध्यक्ष राकेश प्रसाद ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी कि एक पान दुकान में अवैध तौर पर कोरेक्स कफ सीरप का कारोबार होता है.
सूचना पर करवाई करते हुए कोरेक्स के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति जुबैर आलम वो कमाल अंसारी मोमिन टोला का निवासी है. दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस छापामारी अभियान में ओपी अध्य्क्ष राकेश प्रसाद एएसआइ खुर्शीद खान व पुलिस बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










