पर्यावरण के लिए वृक्ष जरूरी :डीएम

Updated:
विज्ञापन

अररिया कॉलेज में मना वन महोत्सव डीएम ने किया पौधारोपण, कहा हर व्यक्ति लगाएं पेड़ पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्ष है जरूरी अररिया : वन प्रमंडल अररिया ने बुधवार को अररिया कॉलेज में 67वां वन महोत्सव का आयोजन किया़ इस दौरान जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी डीके दास, रेंजर बीके सिन्हा, […]

विज्ञापन

अररिया कॉलेज में मना वन महोत्सव

डीएम ने किया पौधारोपण, कहा हर व्यक्ति लगाएं पेड़
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्ष है जरूरी
अररिया : वन प्रमंडल अररिया ने बुधवार को अररिया कॉलेज में 67वां वन महोत्सव का आयोजन किया़ इस दौरान जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी डीके दास, रेंजर बीके सिन्हा, कॉलेज के प्राध्यापक डाॅ अशोक कुमार झा सहित अन्य ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया़ हालांकि कॉलेज में चल रही परीक्षा को लेकर संबोधन का सिलसिला नहीं चल पाया़. अपनी व्यस्तता के कारण छोटे संबोधन में डीएम ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हर लोगों को पौधे एक अभियान के तहत लगाने चाहिए.
ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम करने के लिए मानव जाति का यह फर्ज बनता है कि वे पौधरोपण करें. इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि वन विभाग इस वर्ष 67वां वन महोत्सव मना रहा है. इस वर्ष विभाग ने साढ़े तीन लाख पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके अलावा बीस स्थानों को चिह्नित करते हुए वहां दो लाख 72 हजार पौधे लगाये जा चुके हैं. जबकि पिछले वर्ष फारबिसगंज व रानीगंज सड़क के किनारे बरसात में पौधा लगाया गया था. इसका परिणाम भी दिखने लगा है. मौके पर वनपाल, दिलीप कुमार सिंह, आरएन पाठक, वनरक्षी निरंजन कुमार सिंह, प्रभात चन्द्र मिश्रा, कॉलेज कर्मी जयकृष्ण राय, शंभु नाथ झा आदि मौजूद थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन