दुष्कर्म का किया प्रयास, दिया आवेदन
अररिया : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिरसकुंड पंचायत के मधुरा गांव की एक महिला ने शनिवार को दुष्कर्म के प्रयास किये जाने को लेकर महिला थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि पड़ोस का रहने वाला चंदन कुमार साह शुक्रवार की रात घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया. […]
अररिया : फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिरसकुंड पंचायत के मधुरा गांव की एक महिला ने शनिवार को दुष्कर्म के प्रयास किये जाने को लेकर महिला थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि पड़ोस का रहने वाला चंदन कुमार साह शुक्रवार की रात घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया.
शोर मचाने पर पड़ोस के अनिल मंडल, नित्या नंद मंडल, झुब्बर मंडल सहित अन्य जब तक पहुंचते तब तक अंधेरे का लाभ लेकर नामजद भाग गये. पीड़िता ने बताया कि वह चार बच्चों की मां है. पति पंजाब में कमाता है. वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी. इसी बीच नामजदों ने घृणित घटना को अंजाम देने का प्रयास किया. इधर महिला थानाध्यक्ष के अवकाश पर रहने को ले थाना के मुंशी ने आवेदन प्राप्त करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










