30 से 40 प्रतिशत तक कम हो जाती बिजली की खपत
अररिया : योजना के शुभारंभ के दौरान डीएम ने कहा कि एलइडी बल्ब की कीमत थोड़ी अधिक लग सकती है, पर इसका फायदा बाद में समझ में आता है, क्योंकि इसके उपयोग से बिजली की खपत 30 से 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है. उन्हाेंने बताया कि राज्य में लगभग दो करोड़ यूनिट बिजली […]
अररिया : योजना के शुभारंभ के दौरान डीएम ने कहा कि एलइडी बल्ब की कीमत थोड़ी अधिक लग सकती है, पर इसका फायदा बाद में समझ में आता है, क्योंकि इसके उपयोग से बिजली की खपत 30 से 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है. उन्हाेंने बताया कि राज्य में लगभग दो करोड़ यूनिट बिजली की खपत फिलहाल है. योजना के तहत सभी स्ट्रीट लाइट को एलइडी से बदल देने का प्रयास होगा. इसके साथ ही लोगों को भी चाहिए कि वे अपने घरों में साधारण बल्ब को एलइडी से बदल दें. इस अवसर पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रखंड स्तर पर भी एलइडी बल्ब की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










