पीएम उज्जवला योजना का सांसद ने किया शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

अररिया : प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ शुक्रवार को टाउन हॉल अररिया में सांसद द्वारा किया गया. पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार की यह योजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. योजना के तहत चिह्नित गरीब, लाचार लाभुकों को गैस का कनेक्शन मुफ्त दिया जाना है. इस योजना के सफल होने पर कई […]

विज्ञापन

अररिया : प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ शुक्रवार को टाउन हॉल अररिया में सांसद द्वारा किया गया. पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार की यह योजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. योजना के तहत चिह्नित गरीब, लाचार लाभुकों को गैस का कनेक्शन मुफ्त दिया जाना है. इस योजना के सफल होने पर कई तरह की बीमारियों से भी लोगों को निजात मिलेगी. इस मौके पर अपने संबोधन में सांसद तसलीमउद्दीन ने प्रधानमंत्री की इस योजना की तारीफ करते हुए कहा कि चूल्हे से उठते धुएं से होने वाली बीमारियों से गरीब,

निरीह आधी आबादी को लाभ मिलेगा. समाज की अंतिम पंक्ति में बैठी महिला भी विकास के दौड़ में शामिल हो जायेगी. उन्होंने कहा कि जिसका नाम सूची में नहीं है और वह सही हकदार है, तो उसका नाम भी इस योजना में जोड़ा जाये. इसमें पंचायत प्रतिनिधि सकारात्मक सहयोग करें.

विधायक सरफराज आलम ने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि इस योजना का लाभ सही हकदारों को ही मिले. प्रधानमंत्री के इस योजना की उन्होंने भी प्रशंसा की. इस मौके पर सुरेंद्र सिंह यादव, शमशाद आलम ने भी अपने विचार प्रकट किये. योजना के नोडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने उपस्थित जनों को इस योजना से संबंधित जानकारी दी. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि पोलो झा, विधायक प्रतिनिधि रफीक आलम, गैयारी पंचायत के मुखिया मो वसीक, संजीव कुमार यादव, निशा गैस एजेंसी के मो काशिम, स्टार गैस प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार, पद्म गैस फारबिसगंज, ऊषा गैस जोगबनी व अन्य गैस एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन