भूमि विवाद में पिता ने पुत्र की ली जान

Updated:
विज्ञापन

अरियरी : अरियरी थाने के डलहर गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुई हिंसक झड़प में पिता ने पुत्र की हत्या कर दी. आरोपित पिता काशी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि बीते सुबह डलहर गांव में पिता काशी यादव और पुत्र 42 वर्षीय सुशील […]

विज्ञापन

अरियरी : अरियरी थाने के डलहर गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुई हिंसक झड़प में पिता ने पुत्र की हत्या कर दी. आरोपित पिता काशी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि बीते सुबह डलहर गांव में पिता काशी यादव और पुत्र 42 वर्षीय सुशील यादव के बीच जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा था. इसी बीच दोनों के बीच जम कर हिंसक झड़प शुरू हो गयी. इस दौरान काशी ने लाठी से सुशील की बेरहमी से पिटाई कर दी.

गंभीर अवस्था में युवक को पीएमसीएच ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गयी. घटना में आरोपित पिता के साथ मृतक के सगे भाई भग्गु यादव, राजो यादव और विकेश्वर यादव ने भी लाठ- डंडे से सुशील की पिटाई की. एसपी ने बताया कि मृतक के पुत्र टुनटुन कुमार ने दादा काशी यादव के साथ-साथ तीनों चाचाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. एसपी ने बताया कि हत्या के इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन