जांच के दौरान शराब पीने वाले सात धराये, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन

अररिया : जिला पदाधिकारी के आदेश व उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने शनिवार को अलग-अलग जगहों से शराब पीने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया. बोले उत्पाद अधीक्षक उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि अवर निरीक्षक उत्पाद रंजीत कुमार, सअनि विष्णु देव यादव, सैप के जवान, होमगार्ड जवान व […]

विज्ञापन

अररिया : जिला पदाधिकारी के आदेश व उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने शनिवार को अलग-अलग जगहों से शराब पीने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया.

बोले उत्पाद अधीक्षक
उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि अवर निरीक्षक उत्पाद रंजीत कुमार, सअनि विष्णु देव यादव, सैप के जवान, होमगार्ड जवान व महिला पुलिस बल के साथ अलग-अलग जगहों पर चेक प्वाइंट बना कर ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच अभियान चलाया गया. इसमें चरघरिया व हड़ियाबाड़ा के टॉल प्लाजा के समीप से कुल सात पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जाता रहेगा.
शराब का अवैध भंडारण करने वालों, शराब निर्माण करने व बेचने वालों के साथ शराब सेवन करने वालों पर खास नजर रखी जा रही है. सभी गिरफ्तार किये गये लोगों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन