आरसीसी पुल क्षतिग्रस्त, मरम्मत की मांग
पलासी : प्रखंड के पलासी-कलियागंज मार्ग पर ईनारा चौक से सटे मिनी आरसीसी पुल के दायां भाग में बड़ा सुराख हो गया है. इसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. यह सड़क ईनारा चौक से बकनिया होते हुए धर्मगंज तक जाती है, जो प्रखंड के दर्जनों गांवों को जोड़ती है. इस मार्ग से […]
पलासी : प्रखंड के पलासी-कलियागंज मार्ग पर ईनारा चौक से सटे मिनी आरसीसी पुल के दायां भाग में बड़ा सुराख हो गया है. इसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. यह सड़क ईनारा चौक से बकनिया होते हुए धर्मगंज तक जाती है, जो प्रखंड के दर्जनों गांवों को जोड़ती है. इस मार्ग से हसनपुर, निराकौल,
बेतौना, जहानपुर, बकनिया, कोढ़ैली, मालद्वार, धर्मगंज, भट्टाबाड़ी, सोहदी के लोग प्रखंड मुख्यालय अथवा सिकटी प्रखंड मुख्यालय जाते हैं. इस मार्ग से प्रत्येक दिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है. स्थानीय दयानंद चौधरी, शिवानंद यादव, देवानंद सुबा, विश्वजीत शाही, राजकुमार यादव, विनोद कुमार ऋषिदेव आदि ने जिला प्रशासन से इस पुल की मरम्मती की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










