प्रेम प्रसंग में कटा युवक का हाथ
रानीगंज : अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के गिदरिया गांव के समीप नहर पर गुरुवार को छतियौना नवटोलिया वार्ड संख्या 11 के एक व्यक्ति की हाथ अज्ञात लोगों ने काट दिया़ खून से लथपथ व्यक्ति को स्थानीय लोगों के सहयोग से अररिया आरएस ओपी पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया़ लेकिन गंभीर स्थिति के कारण घायल व्यक्ति […]
रानीगंज : अररिया आरएस ओपी क्षेत्र के गिदरिया गांव के समीप नहर पर गुरुवार को छतियौना नवटोलिया वार्ड संख्या 11 के एक व्यक्ति की हाथ अज्ञात लोगों ने काट दिया़ खून से लथपथ व्यक्ति को स्थानीय लोगों के सहयोग से अररिया आरएस ओपी पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया़ लेकिन गंभीर स्थिति के कारण घायल व्यक्ति को कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है़
जानकारी अनुसार छतियौना नवटोलिया निवासी दरोगी ऋषिदेव के पुत्र तुफानी ऋषिदेव एक महिला के बुलावे पर संबंधित नहर पर गये थे़, जहां महिला ने अपने अन्य साथियों की मदद से तूफानी का बायां हाथ को काट कर शरीर से अलग कर दिया़ घटना को अंजाम देने के बाद महिला अपने साथियों के साथ मौके से भाग गयी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










