ढाई लाख रुपये की दवा जब्त

Updated:
विज्ञापन

जोगबनी : बुधवार की सुबह जोगबनी एसएसबी ए कंपनी की विशेष टीम ने पटना से जोगबनी आने वाली बस से से 2.50 लाख की दवा जब्त की. जोगबनी कैंप प्रभारी संजीत समझदार ने बताया कि बस से इतनी भारी मात्रा में दवा उतरता देख कर हमारे जवानों ने बस वाले से दवा की मूल बिल […]

विज्ञापन

जोगबनी : बुधवार की सुबह जोगबनी एसएसबी ए कंपनी की विशेष टीम ने पटना से जोगबनी आने वाली बस से से 2.50 लाख की दवा जब्त की. जोगबनी कैंप प्रभारी संजीत समझदार ने बताया कि बस से इतनी भारी मात्रा में दवा उतरता देख कर हमारे जवानों ने बस वाले से दवा की मूल बिल की मांग की. मूल बिल न मिलने के बाद दवा को जब्त कर कैंप ले आया. कैंप लाने के काफी देर बाद भी कोई भी व्यक्ति मूल बिल लेकर या यह दावा करने नहीं आया कि ये सारी दवाइयां किसकी है.

किसी के न पहुंचने पर जब्त किये गये माल की जब्ती सूची बना कर कस्टम फारबिसगंज को सौंप दिया गया. श्री समझदार ने बताया कि जब्त किये गये दवा में अधिकतर सूई है और काफी महंगी भी है. इन सूई का उपयोग अधिकतर अस्पताल में होता है. चूंकि जोगबनी में कोई भी बड़ा अस्पताल नहीं है, इसलिए संभव है कि इन दवाओं को तस्करी कर नेपाल ले जाया जाता हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन