महिला की मौत, तीन घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना. सड़क पार करने के दौरान एनएच 57 पर बाइक ने मारी ठोकर एनएच 57 पर मुरबल्ला के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक ने एक ही परिवार के चार लोगों को ठोकर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत इलाज के लिए पूर्णिया ले जाते समय रास्ते में गयी. […]
विज्ञापन
दुर्घटना. सड़क पार करने के दौरान एनएच 57 पर बाइक ने मारी ठोकर
एनएच 57 पर मुरबल्ला के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक ने एक ही परिवार के चार लोगों को ठोकर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की मौत इलाज के लिए पूर्णिया ले जाते समय रास्ते में गयी. अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. हादसे के बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों ने बाइक जब्त कर पुलिस को इसकी सूचना दी.
अररिया आरएस : अररिया-फारबिसगंज एनएच 57 पर मुरबल्ला चौक के समीप फारबिसगंज से अररिया की ओर आ रही बाइक ने सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के चार लोगों को ठोकर मार दी.
हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल एक महिला की मौत इलाज के लिए पूर्णिया ले जाते समय रास्ते में हो गयी. अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. मिली जानकारी के अनुसार मुरबल्ला निवासी मो युसूफ की पत्नी 55 वर्षीया शमसुन निशा, मो हयुल का पुत्र इमदादुल्ला, बीवी रूकैया व हयुल की पत्नी जयबुल निशा सभी राशन ले कर सड़क पार कर रहे थे़ इसी क्रम में फारबिसगंज की ओर से आ रही बाइक ने असंतुलित हो कर चारों को ठोकर मार दी. गंभीर रूप से घायल सबों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने शमसुन निशा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया़
हालांकि पूर्णिया ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है़ दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़ कर फरार हो गया़ ग्रामीणों ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है. घटना की सूचना अररिया आरएस पुलिस को दे दी गयी है.
वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में रजोखर निवासी मो नफीश, बोची निवासी मो पसलुम, लहटोरा निवासी मो हबीत घायल हो गये. चिकित्सकों ने मो नफीश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया़ अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










