राशन लेकर लौटने के दौरान हुआ हादसा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विरोधियों ने की मारपीट मुखिया प्रत्याशी घायल बोगस वोटिंग का विरोध करने पर की पिटाई मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जीप से भिजवाया सदर अस्पताल अररिया : जोकीहाट प्रखंड में फर्जी मतदान के विरोध करने पर मुखिया पद की एक महिला प्रत्याशी के साथ विरोधियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है. मिली […]
विज्ञापन
विरोधियों ने की मारपीट मुखिया प्रत्याशी घायल
बोगस वोटिंग का विरोध करने पर की पिटाई
मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी जीप से भिजवाया सदर अस्पताल
अररिया : जोकीहाट प्रखंड में फर्जी मतदान के विरोध करने पर मुखिया पद की एक महिला प्रत्याशी के साथ विरोधियों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक जोकीहाट के तारण पंचायत के मझुआ में बने बूथ संख्या 3,4,5 पर कुछ लोगों बोगस वोटिंग कर रहे थे.
पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी चमन आरा ने इसका विरोध किया, तो विरोधी उनके साथ हाथापाई करने लगे. इससे महिला घायल हो गयी. बाद में मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल महिला प्रत्याशियों को पुलिस जीप से सदर अस्पताल भिजवाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर वापस भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










