अंगरेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
अररिया : पश्चिम बंगाल से छिपा कर लाये जा रहे तीन लीटर अंगरेजी शराब के साथ उत्पाद विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी तरफ ब्रेथ एनलाइजर के प्रयोग से एक पियक्कड़ को पकड़ने में भी उत्पाद विभाग की टीम सोमवार को कामयाब रही. जानकारी मुताबिक उत्पाद विभाग की टीम अररिया बहादुरगंज […]
अररिया : पश्चिम बंगाल से छिपा कर लाये जा रहे तीन लीटर अंगरेजी शराब के साथ उत्पाद विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी तरफ ब्रेथ एनलाइजर के प्रयोग से एक पियक्कड़ को पकड़ने में भी उत्पाद विभाग की टीम सोमवार को कामयाब रही. जानकारी मुताबिक उत्पाद विभाग की टीम अररिया बहादुरगंज मार्ग के चरघरिया के समीप चेक प्वाइंट बना कर वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रही थी.
इस क्रम में ब्रेथ एनलाइजर के प्रयोग से हीरा यादव नामक व्यक्ति को नशे की हालत में पाया गया. तो दूसरी तरफ शमशाद नामक एक व्यक्ति तीन लीटर विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया. जांच अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक उत्पाद रंजीत कुमार कर रहे थे. उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिला पदाधिकारी के आदेश पर अररिया जीरो माइल, बैरगाछी, कुर्साकांटा मोड़, झमटा, दभड़ा, खुट्टी चौक, सिसौना, चरघरिया में सघन छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान में दो लोगों को गिरफ्तार करने में उत्पाद विभाग की टीम सफल रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










