प्लाइवुड फैक्टरी में लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

अररिया : अररिया आरएस स्थित एक प्लाइवुड फैक्टरी में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना में एक लाख रुपये नगद की चोरी होने की सूचना है. सूचना पर एसडीपीओ मो काशिम अररिया आरएस ओपी अध्यक्ष प्रभाकर भारती मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस अधिकरियों ने […]

विज्ञापन

अररिया : अररिया आरएस स्थित एक प्लाइवुड फैक्टरी में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना में एक लाख रुपये नगद की चोरी होने की सूचना है. सूचना पर एसडीपीओ मो काशिम अररिया आरएस ओपी अध्यक्ष प्रभाकर भारती मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस अधिकरियों ने चोरी के संबंध में फैक्टरी के रात्रि प्रहरी सहित अन्य से घटना के संबंध में पूछताछ की. जानकारी मुताबिक आरएस

स्थित राधे कृष्ण प्लाइवुड फैक्टरी के प्रहरी सोने लाल टुडू रविवार की रात ड्यूटी पर तैनात थे. देर रात दीवार फांद कर तीन अपराधी फैक्टरी के अंदर घुस आये. उन्होंने रात्रि प्रहरी को अपने कब्जे में लेकर उनके हाथ-पैर बांध डाले. इसके बाद अपराधियों ने कार्यालय में रखे कई गोदरेज का ताले तोड़ दिया. इस क्रम में एक गोदरेज में रखा एक लाख रुपये नगद ले कर अपराधी फैक्टरी से भाग निकलने में सफल रहे. बाद में शोर मचाये जाने पर फैक्टरी में सो रहे अन्य मजदूर वहां पहुंचे.

घटना की जानकारी फैक्टरी के मालिक को दी गयी. मील मालिक विनय केडिया ने बताया कि मील मजदूरों की मजदूरी के भुगतान के लिए राशि बैंक से निकाल कर कार्यालय में रखी गयी थी. इधर इस मामले में एसडीपीओ मो काशिम ने कहा कि घटना का अनुसंधान जारी है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन