स्कॉर्पियो से होती थी होम डिलीवरी शराबबंदी. 34 बोतल विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से ले जा रहे 34 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है. यह बरामदगी जय प्रकाश नगर के कोल्ड स्टोरेज के समीप से की गयी. संदेह किया जाता […]

विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से ले जा रहे 34 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है. यह बरामदगी जय प्रकाश नगर के कोल्ड स्टोरेज के समीप से की गयी. संदेह किया जाता है कि शराब को होमडिलेवरी के लिए ले जाया जा रहा था.

अररिया : मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियो नंबर बीआर 11 एच- 2341 से शराब लाया जा रहा है. इसी सूचना पर की गयी कार्रवाई के दौरान यह सफलता मिली.
कहते हैं एसडीपीओ : एसडीपीओ मो कासिम ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई. 34 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. वाहन चालक मुकेश कुमार यादव पिता योगेंद्र यादव गैयारी वार्ड संख्या 15 को गिरफ्तार किया गया है. जबकि स्कॉर्पियों को भी जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि वाहन मालिक पप्पू कुमार भगत खरैयाबस्ती मौके पर से भाग गया. उसे भी इस कांड में अभियुक्त बनाया गया है. उसकी भी गिरफ्तारी जल्द होगी.
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार चालक मुकेश ने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि पप्पू भगत स्कॉर्पियो लेकर गैयारी स्थित उसके घर पर आया. उसने वाहन को शिवपुरी तक ले जाने को कहा. स्कॉर्पियो लेकर जब जय प्रकाश नगर आये तो पुलिस वालों ने घेर लिया. जबकि मौके पर से पप्पू भगत भाग निकला. उन्होंने बताया कि कयास लगाया जाता है कि शराब कि खेप ला कर ऊंची कीमत पर होम डिलेवरी का धंधा पप्पू भगत करता है. अनुसंधान में सब सामने आ जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन