लोडेड पिस्टल व पांच गोली बरामद

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई .पंचायत चुनाव को प्रभािवत करने की सािजश रचते दो िगरफ्तार पुिलस ने सूझबूझ से पंचायत चुनाव को प्रभािवत करने की सािजश रचते दो अपरािधयों को िगरफ्तार कर लिया. इनके पास से लोडेड िपस्टल व गोली बरामद हुई है. फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस ने शहर के सुभाष चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर […]

विज्ञापन

कार्रवाई .पंचायत चुनाव को प्रभािवत करने की सािजश रचते दो िगरफ्तार

पुिलस ने सूझबूझ से पंचायत चुनाव को प्रभािवत करने की सािजश रचते दो अपरािधयों को िगरफ्तार कर लिया. इनके पास से लोडेड िपस्टल व गोली बरामद हुई है.
फारबिसगंज : फारबिसगंज पुलिस ने शहर के सुभाष चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर गहन छापामारी अभियान चला कर एक बाइक सहित उसपर सवार दो शातिर अपराधी को एक लोडेड पिस्टल तथा पांच गोली के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में संतोष गोस्वामी पिता रघुनंदन गोस्वामी सैफगंज वार्ड नंबर 07 फारबिसगंज एवं मनीष कुमार मेहता पिता परमानंद मेहता परवाहा वार्ड संख्या 10 फारबिसगंज निवासी शामिल है. गिरफ्तार दोनों शातिर अपराधी से बुधवार को स्थानीय थाना परिसर में डीएसपी अजीत कुमार सिंह ने गहन पूछताछ की.
पूछताछ के बाद डीएसपी श्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी शातिर हैं जो फारबिसगंज में पंचायत चुनाव को प्रभावित करने तथा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना कर आया था तभी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, बथनाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार, अनि सदानंद साह, टाइगर मोबाइल जवान दिग्विजय दिनकर, संजय कुमार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने सुभाष चौक के समीप से दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया.
डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि अपराधी संतोष गोस्वामी के कमर से एक लोडेड पिस्टल तथा मनीष कुमार मेहता के पास से पांच गोली बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि अपराधी मनीष कुमार मेहता के पास भी हथियार था जिसे वह कही फैक दिया. डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि दोनों अपराधी जो बाइक से आ रहा था.
वह बाइक बजाज डिस्कवर बीआर 38 एफ 3917 सहित दो मोबाइल भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार दोनों अपराधी को आर्म्स एक्ट के मामले में न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेजा जा रहा है. इस मौके पर डीएसपी श्री सिंह के अलावा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, बथनाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार, अनि विशाल कुमार सिंह, सदानंद साह, हरेन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश्वर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन