आपूर्ति कम होने से गहराती जा रही है पावर कट की समस्या
अररिया : जिले को मांग के अनुरूप बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाने से पावर कट की समस्या दिन ब दिन गहराती जा रही है. जिला विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी तपश कुमार के मुताबिक जिले में रोजाना 48 मेगावाट बिजली की खपत है. इसमें फिलहाल जिले को महज 20 मेगावाट बिजली ही उपलब्ध हो पा रही […]
अररिया : जिले को मांग के अनुरूप बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाने से पावर कट की समस्या दिन ब दिन गहराती जा रही है. जिला विद्युत आपूर्ति पदाधिकारी तपश कुमार के मुताबिक जिले में रोजाना 48 मेगावाट बिजली की खपत है. इसमें फिलहाल जिले को महज 20 मेगावाट बिजली ही उपलब्ध हो पा रही है.
वे कहते हैं कि जिले को बिजली की आपूर्ति एनटीपीसी कहलगांव और बाढ़ स्थित पावर प्लांट से होती है. बाढ़ स्थित हाइड्रोलिक पावर प्लांट के उत्पादन क्षमता में आयी कमी के कारण जिले को मांग के अनुरूप बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है. इससे जिले में पावर कट की समस्या बनी हुई है. हालांकि गरमी बढ़ने के बाद समस्या के गंभीर होने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










