शराबियों का हो रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन

प्रयास . स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है काउंसेलिंग नशामुक्ति का किया जा रहा प्रयास अब तक 46 लोग पहुंचे हैं नशा मुक्ति केंद्र शराब की बिक्री पर अचानक रोक लगाये जाने के बाद नशा के आदी हो चुके लोगों की सेहत अचानक बिगड़ने लगी. अब तक जिले के अलग-अलग हिस्से से 46 लोग […]

विज्ञापन

प्रयास . स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है काउंसेलिंग

नशामुक्ति का किया जा रहा प्रयास
अब तक 46 लोग पहुंचे हैं नशा मुक्ति केंद्र
शराब की बिक्री पर अचानक रोक लगाये जाने के बाद नशा के आदी हो चुके लोगों की सेहत अचानक बिगड़ने लगी. अब तक जिले के अलग-अलग हिस्से से 46 लोग नशा मुक्ति केंद्र अपने इलाज के लिए पहुंच चुके हैं. इसमें तीन लोगों की खराब सेहत को देखते हुए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बांकी का इलाज नशा मुक्ति केंद्र द्वारा किया जा रहा है.
शराब पीने से बीमार होने वालों का भी हो रहा इलाज
नशा मुक्ति केंद्र में जहरीला शराब पीने से बीमार हुए लोगों का भी इलाज किया जा रहा है. ऐसे मरीजों के इलाज केंद्र को 17 किस्म की दवा वाला विशेष किट मुहैया कराया गया है. केंद्र के नोडल पदाधिकारी डा विनोद शंकर प्रसाद ने बताया की ऐसे मरीजों के इलाज के लिए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. इसलिए विशेष किट की व्यवस्था केंद्र में की गयी है.
कहते हैं पदाधिकारी
रोगी के इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र में सभी जरूरी इंतजाम किये गये हैं. केंद्र पहुंचने वाले मरीज का हर संभव ख्याल रखा जा रहा है. 20 बेड वाले केंद्र में रोगियों के लिये वातानुकूलित वार्ड के साथ मनोरंजन सहित अन्य इंतजाम किये गये हैं.
डॉ िवनोद प्रसाद, नोडल पदाधिकारी, नशामुक्ति केंद्र अररिया
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीम आदतन शराबियों को नशा से मुक्त कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है. टीम के सदस्य इलाके को आदतन शराबियों से संपर्क कर उन्हें नशा त्याग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें नशा मुक्ति केंद्र पहुंचाया जा रहा है, जहां काउंसेलिंग के बाद उनका इलाज किया जा रहा है.
अररिया : जिला स्वास्थ्य विभाग प्रखंडवार टीम गठित कर आदतन शराबियों को नशा मुक्ति केंद्र में इलाज कराने के लिए प्रेरित कर रहा है.
टीम ग्रामीण इलाकों के आदतन शराबियों से संपर्क कर उन्हें नशा त्यागने के लिए प्रेरित तो करती ही है. साथ ही आदतन शराबियों को सदर अस्पताल में बनाये गये नशा मुक्ति केंद्र में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं. उन्हें शराब छोड़ने से होने वाले फायदे के बारे में बताया जा रहा है. इस प्रयास से नशामुक्ति केंद्र में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है.
इलाज के लिए किया जा रहा प्रेरित
शराब की बिक्री पर अचानक लगे प्रतिबंध के बाद शराब के आदी हो चुके लोगों को जो समस्या झेलनी पड़ रही है. इससे निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे लोगों को अस्पताल में बने नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिये प्रेरित करती है. टीम ऐसे लोगों को शराब छूटने के बाद होने वाली परेशानी से अवगत कराते हैं.
साथ ही नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दूर दराज के ग्रामीण लोगों को उपलब्ध कराते हैं. आदतन शराबियों उनके स्वेच्छा से केंद्र पर मुफ्त में इलाज होने की जानकारी का टीम के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन