32 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
जोगबनी. जोगबनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कुशमाहा के आमगाछी स्थित एक घर से छापामारी कर 32.50 किलो गांजा बरामद किया. यह कार्रवाई जोगबनी पुलिस ने शनिवार को सूचना के आधार पर की. छापामारी दल में सअनि ललन कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे. बताया गया कि थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद को गुप्त सूचना मिली थी कि आमगाछी वार्ड संख्या 03 निवासी झरी लाल सदा, मणिक चंद्र सदा पिता अलकचंद्र सदा के घर गांजा की तस्करी का काम चल रहा है. इसी सूचना पर पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. जहां उक्त गांजा घर से बरामद हुआ. हालांकि तस्कर पुलिस वाहन देख कर फरार हो गया. सअनि ललन कुमार के आवेदन पर कांड संख्या 143/24 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ऑटो पलटने से तीन छात्राएं घायल
नरपतगंज.
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बथनाहा वीरपुर सड़क मार्ग के भंगही के समीप शनिवार को तेज रफ्तार ऑटो पानी के गड्ढे में पलट गयी. इस घटना में तीन छात्राएं घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर ऑटो को बाहर निकालते हुए तीनों छात्राओं को भी ऑटो से बाहर निकलते हुए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जानकारी के अनुसार शनिवार को ऑटो चालक ऑटो लेकर फुलकाहा बाजार से फारबिसगंज जा रहा था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










