32 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Apr 2024 7:40 PM
चकमा देकर तस्कर फरार
परवाहा. रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर रानीगंज बस स्टैंड स्थित एक मोबाइल दुकान में छापेमारी कर 32 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर लिया है. इस दौरान पुलिस को चकमा देकर मौके से दुकानदार फरार हो गया. रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रानीगंज बस स्टैंड के दुकानदार असलम उर्फ प्यारे अपने दुकान में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप रखते हैं. सूचना पर रानीगंज थाना के दारोगा सुरेंद्र कुमार, चंदन कुमार सहित पुलिस बल ने बस स्टैंड पहुंचकर छापेमारी कर 32 पीस कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि फरार दुकानदार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










